फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रतनपुर सुखरो में बदमाशों ने महिला के कुंडल झपटे, फरार

Thu, 22 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के रतनपुर-सुखरो में बृहस्पतिवार सुबह टप्पेबाज बदमाशों ने एक महिला के दोनों कुंडल झपट लिए। घटनास्थल के मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पदमपुर सुखरो देवी मंदिर निवासी सावित्री देवी बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने 11 बजे रतनपुर बालासौड़ जा रही थीं। इसी दौरान बालासौड़-रतनपुर संपर्क मार्ग पर उनके पीछे चल रहे एक युवक ने उन्हें अकेला पाकर दोनों कुंडल झपट लिए। इसके बाद आरोपी ने बाइक सवार अपने साथी को बुलाया और उसके साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें