कोटद्वार। वैश्य अग्रवाल महिला सभा की ओर से हिंदू पंचायती धर्मशाला में गणगौर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नवविवाहित जोड़ों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गणगौर बनाने की प्रतियोगिता में रजनी गर्ग प्रथम रहीं। कार्यक्रम में महिला सभा की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने कहा कि इस पर्व में माता पार्वती (गौरी) और भगवान शिव (ईसर) की पूजा की जाती है। सुहागिनें अखंड सौभाग्य और कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। इस मौके पर नवविवाहित अग्रवाल बहुओं में जिया ऐरन, अंशुल ऐरन, कृति अग्रवाल, सुहानी, मनीषा अग्रवाल, आकांक्षा, शुभांगी जैन अग्रवाल, यशी एवं नवविवाहित बेटियों में शिवांगी बंसल, कोनिका, साक्षी मित्तल, पूर्वी, पायल, डॉ. ट्विंकल, आकांक्षा, मान्या गोयल ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दीं। गणगौर बनाने की प्रतियोगिता में रजनी गर्ग, अंशुल अग्रवाल, पूर्वी गर्ग क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। हेमा अग्रवाल एवं ऋतु अग्रवाल ने गणगौर पर केंद्रित मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभी नवविवाहित बहू, बेटियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई। वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुबोध गर्ग, अशोक अग्रवाल, ईश्वर शरण अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, पवन ऐरन, संजय मित्तल, महामंत्री पूर्ति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अमिता गर्ग, सपना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।