फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अप्रैल से जून तक चलेगा एसोसिएशन का सदस्यता अभियान

Sun, 22 Mar 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की गढ़वाल मंडल शाखा की सभी जनपदीय कार्यकारिणी के साथ ऑनलाइन बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी और गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी, शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह अप्रैल में देहरादून में आयोजित होगा। कहा कि गौचर अधिवेशन में हरिद्वार, देहरादून और रूद्रप्रयाग जनपद से ही सदस्यता शुल्क प्राप्त हुआ है। शेष जनपद पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली का सदस्यता शुल्क मंडल काे अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। बैठक में सत्र 2026-27 की सदस्यता अभियान अप्रैल से जून तक चलाने पर सहमति बनी।बैठक में गढ़वाल मंडल संरक्षक किरनपाल सिंह, मंत्री मांगेराम मौर्य, उपाध्यक्ष सुनील कुमार टम्टा, पौड़ी जिले से मंत्री संजीव कुमार, संकल्प, हरिद्वार से अध्यक्ष वीरपाल सिंह, मंत्री ललित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें