फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजना है मुझे सजना के लिए.....

Mon, 17 Oct 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
shopping - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करवाचौथ सजने संवरने के लिए महिलाओं ने अभी से खरीददारी शुरू कर दी है। सोमवार को महिलाओं की भीड़ से शहर के बाजार गुलजार रहे। उन्होंने रंग बिरंगी साड़ियों, ज्वैलरी और साज सज्जा के सामान की खरीददारी की।
विज्ञापन


19 अक्टूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ के लिए महिलाओं में खरीददारी को लेकर खासा उत्साह है। महिलाएं कई दिनों पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। सोमवार को स्थानीय महिलाओं सहित दूर-दराज क्षेत्र की महिलाएं काफी संख्या में बाजार पहुंची।

सिद्धि, आरती, नीतू, प्रीती, मंजू, आभा, प्रियंका, पूनम और स्वाति ने बताया कि करवाचौथ के व्रत के लिए उन्होंने पूजन सामग्री और परिधानों की खरीददारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें