फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कर रही प्रतिशोध की राजनीति : डिमरी

Sun, 16 Oct 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक डिमरी ने कहा कि प्रदेश में ‘हिसाब दो जवाब दो’ के तहत 11 से 25 अक्तूबर तक पदयात्राएं चल रही हैं और नौ नवंबर से हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को गोविंद नगर स्थित एक बारात घर में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में दीपक डिमरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार विकास कार्यों को अनदेखा कर प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला बना हुआ है। शराब, भू और खनन माफिया सरकार को चला रहे हैं।

  उन्होंने कहा कि 11 से 25 अक्तूबर तक प्रदेश में ‘हिसाब दो जवाब दो’ के तहत पदयात्राएं चल रही हैं और नौ नवंबर से हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा प्रारंभ की जाएगी। बैठक में जिला प्रभारी प्रकाश पंत ने जिले और मंडलों के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री विजय लखेड़ा, वीरेंद्र रावत, मोहन लाल बौंठियाल, राजेंद्र अर्थवाल, अमीर अहमद कादरी, सुनील गोयल, दीनदयाल कंडारी, अमित भारद्वाज, विक्रम रौथाण, चंडी प्रसाद कुकरेती, सतीश तिवारी, शशि नैनवाल, ममता देवरानी व सुबोधनी गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें