फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विद्युत कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 16 May 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
विज्ञापन
जल विद्युत कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते क्षेत्रीय जनता ने विद्युत उत्पादन को ठप करने की चेतावनी दी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जल विद्युत कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते क्षेत्रीय जनता ने विद्युत उत्पादन को ठप करने की चेतावनी दी। विगत कई सालों से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे चौरास क्षेत्र के प्रभावितों ने थापली में मौजूद परियोजना के कैंप कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कंपनी ने परियोजना के निर्माण के दौरान जो सड़के क्षतिग्रस्त की गई थी वह दयनीय स्थिति में है। सड़के जर्जर होने से आए दिन यहां दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। समस्या के समाधान को लेकर कई बार क्षेत्रीय जनता ने अनुरोध व आंदोलन भी किए गये लेकिन हर समय कंपनी की ओर आश्वासन ही दिए गए है। पूर्व प्रमुख विजयंत निजवाला ने कहा कि परियोजना के कारण सड़के गड्ढों में तबदील हो चुकी है। जिससे सड़क पर राहगीरों सहित स्कूली बच्चों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी ने चेतावनी दी कि कंपनी ने अगर जल्द समस्याओं का समाधान नही किया तो पावर हाउस को बंद कर विद्युत उत्पादन ठप किया जायेगा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रधान प्रजापति शाह, लखपत सिंह, नरेंद्र कुवर, सतीश थपलियाल, विरेंद्र सिंह, विनोद चमोली, पिंटू कण्डारी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें