फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे इंटक कर्मी को उठाया

Sun, 24 Jul 2016 08:15 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) का आमरण अनशन चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बेमियादी आंदोलन को 20वें दिन भी जारी रखा। भूख हड़ताल पर बैठक इंटक कर्मी दिनेश बहुगुणा को तहसीलदार ने जबरदस्ती धरनास्थल से उठा दिया।
विज्ञापन


रविवार को भूख हड़ताल पर बैठे दिनेश बहुगुणा को तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने धरनास्थल से उठा दिया। तहसीलदार ने बताया कि उनका शुगर व कीटोन लेबल कम होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि आंदोलनरत अन्य कर्मचारी धरनास्थल पर मौजूद हैं। इलाज कर रहे डॉ. डीपी जोशी ने कहा कि वह बहुगुणा खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार तक कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई तो प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर नितिन बहुगुणा, संजय रावत, अनिल थपलियाल, पुरुषोत्तम  पांडे, नितिन काला, सुमन थपलियाल, पूजा, आरती, विकास कुमार, जितेंद्र राणा, रामस्वरूप,  अजय भट्ट, धर्म सिंह मियां, पूनम, प्रतिभा और दीनदयाल रावत मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें