कण्वघाटी। कोटद्वार भाबर के किशनपुर बाजार तिराहे पर कलवट निर्माण और ह्यूम पाइप डालने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। जिससे वाहनों का आवागमन बंद रहा। वहीं, लोक निर्माण विभाग शुक्रवार को ह्यूम पाइप डालने का काम शुरू करेगा।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सत्यप्रकाश ने बताया कि बुधवार को सड़क पर कलवट का निर्माण करने के लिए ह्यूम पाइप डालने का काम शुरू करवा दिया था। खोदाई के दौरान मुख्य पेयजल लाइन के साथ ही कुछ पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इन लाइनों को दुरुस्त करने में समय लग रहा है। इस कारण ह्यूम पाइप डालने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पहले ह्यूम पाइप डालने के लिए बेड बिछाया जाएगा और फिर ह्यूम पाइप डाले जाएंगे। इसके बाद देर शाम तक वाहनों के लिए आवागमन के लिए मार्ग खुलने की संभावना है। ह्यूम पाइप डालने के बाद स्थानीय लोगों को बरसाती पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।