बुधवार सुबह हुई बारिश के दौरान राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की लिफ्ट में पानी टपकने लगा। करंट के खतरे को देखते हुए लोगों ने सीढ़ियों से आवाजाही की। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की लिफ्ट में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक लिफ्ट के अंदर पानी आने लगा। लोग बटन दबाकर लिफ्ट से बाहर निकले।
लिफ्ट के इंतजार में खड़े मरीजों ने जब लिफ्ट खुलते ही पानी टपकता देखा तो उन्होंने भी करंट के डर से लिफ्ट से नहीं गए। चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. एसडी आर्य ने बताया कि उन्हें लिफ्ट में पानी आने की जानकारी नहीं है। लिफ्ट को बंद कराकर इंजीनियरों से इसे दिखाया जाएगा।