फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांडानाला व ढिकोलिया में अपलिफ्टिंग योजना की जगी उम्मीद

Sat, 25 Apr 2026 03:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लघुडाल खंड श्रीनगर ने भेजी संशोधित डीपीआर
विज्ञापन




क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे हैं मांग



कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के पैनों घाटी के अंतर्गत कांडानाला गांव के कटरौ व ढिकोलिया के पाराचौड़ तोक में सिंचाई व पेयजल आपूर्ति के लिए प्रस्तावित ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाओं को धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है।

पैनों घाटी के ग्रामीण लंबे समय से उन्हें सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग कर रहे थे। चार साल पहले इन गांवों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया जिस पर लघु डाल खंड श्रीनगर के अधिकारियों ने सितंबर, 2022 में सर्वे किया था लेकिन आपदा के कारण शासकीय बजट ज्योतिर्मठ में हुई क्षतिपूर्ति में लगा दिया गया। अपलिफ्टिंग योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 24 सितंबर, 2024 को विभागीय टीम ने चयनित गांवों में चिह्नित स्थलों का पुन: सर्वे किया था लेकिन तब यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान विनीता ध्यानी ने बताया कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लघुडाल खंड श्रीनगर की ओर से दोबारा संशोधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन




रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कांडानाला व ढिकोलिया में प्रस्तावित ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाएं प्रस्तावित है। विभाग की ओर से कांडानाला के लिए 1.36 करोड़ रुपये व ढिकोलिया के लिए 1.43 करोड़ रुपये की संशोधित डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है।



- अनिल कुमार, एसडीओ लघुडाल खंड श्रीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें