फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमस्टे व धार्मिक पर्यटन से रुकेगा पलायन : सतपाल महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत वेदीखाल में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में भाजपा को समर्थन दिया। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन, होमस्टे व धार्मिक पर्यटन से हम लोग आर्थिक रूप से सक्षम हो सकते हैं और पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के वेदीखाल पहुंचने पर व्यापार संघ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सैंधार, भरोली व फरसाडी न्याय पंचायत के 40 से अधिक ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा को समर्थन दिया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन, होमस्टे व धार्मिक पर्यटन से हम लोग आर्थिक रूप से सक्षम हो सकते हैं व पलायन भी रुकेगा। इससे पहले उन्होंने चोरखिंडा ग्रामसभा के लिए विधायक निधि से नवनिर्मित मार्ग का उद्घाटन किया। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत भी की। इस दौरान वेदीखाल बाजार समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत, देवेंद्र बिष्ट, ओमपाल बिष्ट, दर्शन सिंह रिंगोडा, विनोद बौड़ाई, यशवंत सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, शुभम रावत, सुयश रावत आदि मौजूद रहे। मंच संचालन वीरपाल बिष्ट और भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें