फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकानों के खिलाफ घेरा डीएम कार्यालय

Fri, 19 May 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी।
विज्ञापन

पौड़ी व श्रीनगर में शराब की दुकानों के खिलाफ शुक्रवार को महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ही विधायक पौड़ी व श्रीनगर के विरोध में नारेबाजी भी की गई। बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि श्रीनगर में जन विरोध के बावजूद गंगा किनारे शराब की दुकानें खोली गई हैं, जबकि यह दुकान पहले बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि श्रीनगर में जिस जगह पर दुकान खोली गई है, उसके नजदीक ही गंगा आरती, नमामि गंगे योजना स्थल, गोतीर्थोश्रम, भगवान शिव व शनि मंदिर भी है। इसी रास्ते पर एक स्कूल भी है। उन्होंने कहा कि यदि ठेके को जल्द बंद नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन और तेज करना पड़ेगा। इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच के लिए एडीएम रामजी शरण शर्मा को नियुक्त किया है। सरिता नेगी ने कहा कि तीन दिन पहले जिलाधिकारी ने पौड़ी में एजेंसी चौक के नजदीक खोले गए शराब ठेके को बंद करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन ठेका एक ही दिन बंद रहा। बृहस्पतिवार को ठेका दोबारा खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें