फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा को किया याद

विज्ञापन
कोटद्वार में गढ़वाल टाकीज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जयंती पर हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बह - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तरप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि बहुगुणा ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री रहते हुए उत्तराखंड के लिए अलग से पर्वतीय मंत्रालय का गठन कर उत्तराखंड के समग्र विकास की अवधारणा को फलीभूत करने के साथ पृथक उत्तराखंड राज्य की नींव रख दी थी। उनके ही प्रयासों से गढ़वाल में गढ़वाल विश्वविद्यालय, गैस सहित खाद्यान्न, बिजली, पानी, सड़क सहित कई महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ हुआ था। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, धीरेंद्र भंडारी, राम अवतार, बलवीर सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर निकाय सभासद महासंघ उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें