फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पर्वतीय ठेकेदार संघ ने उठाई पारदर्शी निविदा प्रक्रिया की मांग

Mon, 20 Jul 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता, कार्यों की जानकारी और टेंडर प्रक्रिया में हो सुधार
विज्ञापन

कोटद्वार। पर्वतीय ठेकेदार संघ समिति, लोनिवि दुगड्डा ने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, ठेकेदारों के हितों की रक्षा और निविदा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 19 जुलाई को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। समिति ने मांग की कि जिला योजना एवं राज्य योजना के तहत कराए जाने वाले सभी कार्यों की जानकारी समयबद्ध तरीके से सभी पात्र एवं पंजीकृत ठेकेदारों को उपलब्ध कराई जाए और कार्य आवंटन और निविदा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बड़े कार्यों को छोटे-छोटे पैकेज में विभाजित कर निविदाएं आमंत्रित की जाएं जिससे स्थानीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर ठेकेदारों को भी अवसर मिल सके। साथ ही स्थानीय पंजीकृत ठेकेदारों को प्राथमिकता देने के स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और निविदा की हार्डकॉपी जमा होने पर तत्काल दिनांक व समय सहित प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष भास्कर बड़थ्वाल, सचिव आशीष रावत, संयुक्त सचिव जय प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष राजीव कोठारी, मीडिया प्रभारी विपिन बिष्ट, हरीश नेगी और मोहन प्रसाद बौंठियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें