फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तहसील परिसर में लगेंगी हाईमास्ट लाइट

Wed, 04 Nov 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। तहसील परिसर जल्द ही रोशनी से जगमगाएगा। नगर निगम की ओर से हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। वहीं, तहसील के आवासीय परिसर में भी जिला प्रशासन के सहयोग से सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार तहसील परिसर में अब तक प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। रात होते ही पूरे परिसर में अंधेरा छा जाता था। आवासीय कॉलोनी में भी स्ट्रीट लाइटें न होने से कर्मचारियों और उनके परिजनों को आवाजाही में परेशानी होती थी। बीते 23 सितंबर को तहसील परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने की घटना के बाद सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया था।
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि तहसील परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए नगर निगम से अनुरोध किया गया था। नगर निगम की ओर से लाइट लगाई जा रही हैं। आवासीय परिसर में भी जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें