फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भारी वाहन चालकों को मिलेगा दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स

Fri, 20 Nov 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के भारी वाहन चालकों को अब रिफ्रेशर कोर्स के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने भट्ट मोटर्स ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को मध्यम एवं भारी वाहनों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संचालित करने की अनुमति दी है। स्कूल में 16 नवंबर से प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त कार्यालय के आदेश के अनुसार, संस्थान को 16 नवंबर 2026 से 15 नवंबर 2027 तक एक वर्ष के लिए अधिकृत किया गया है। व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए लाइसेंस नवीनीकरण से पहले यह कोर्स अनिवार्य है। इसमें वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा और ईंधन दक्षता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ईंधन दक्षता के तहत चालकों को स्पीड ब्रेकर और मोड़ वाले ट्रैक पर वाहन चलाने का अभ्यास कराया जाएगा। सरकारी विभागों में कार्यरत वाहन चालकों को विभागीय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। परिवहन विभाग ने निर्धारित शुल्क लेने और चालकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। स्कूल संचालक मनीष भट्ट ने बताया कि भारी वाहन चालकों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें