फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से गिरा मकान, एक जख्मी

Sun, 17 Jul 2016 11:43 PM IST
पौड़ी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण पाबौ ब्लॉक के घुड़दौड़स्यू पट्टी के ग्राम पीपली में शनिवार रात एक मकान के धराशायी होने से एक युवक जख्मी हो गया। उसके सिर में चोट लगने की वजह से आठ टांके आए हैं। परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बचे। मकान में रखा सभी सामान मलबे में दब गया है।
विज्ञापन


पीपली गांव में शनिवार रात करीब पौने नौ बजे शिवानंद चमोली की पत्नी आमा देवी रसोई में खाना बना रही थीं। बकौल आमा देवी उन्होंने कोई चीज की गिरने की आवाज सुनी तो उन्होंने परिजनों से बाहर चलने को कहा। घर से बाहर निकले तो मकान को गिरते देखकर होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि उनके पति, बेटी प्रतिमा, छोटा बेटा प्रियांशु और वह तो बाहर सुरक्षित निकल गए लेकिन बड़ा बेटा परवेश (20) अलग कमरे में था। दरवाजे से निकलते वक्त वह मलबे में आधा दब गया। परवेश को जैसे-तैसे खींचकर निकाला गया। उसके सिर में चोट आ गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उसके सिर पर आठ टांके आए हैं। आमा देवी के मुताबिक उन्होंने रात में अपने जेठ के घर में शरण ली। अब तक प्रशासन की ओर से उनके यहां कोई नहीं पहुंचा है।

पैठाणी और ग्वाड़ गांव में नहर क्षतिग्रस्त
पौड़ी। भारी बरसात के चलते पैठाणी और कंडारस्यू नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव निवासी राजेंद्र सिंह की सूचना पर आपदा कंट्रोल रूम ने इसकी सिंचाई खंड श्रीनगर को सूचना दी है। इधर, तहसील चौबट्टाखाल, पट्टी मोंदारस्यूं के गांव ग्वाड़ में मटेलना की सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण बृजमोहन नेगी की सूचना पर आपदा कंट्रोल रूम ने लघु सिंचाई विभाग पौड़ी को इसकी सूचना दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें