फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरकोट पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरकोट क्षेत्र में कई ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण का डर सता रहा है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदरकोट क्षेत्र में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बताया कि अधिकांश ग्रामीण वायरल से ही पीड़ित हैं। बीमार लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदरकोट क्षेत्र का भ्रमण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अधिकांश ग्रामीण मौसमी बुखार या वायरल फीवर से पीड़ित मिले। बताया कि कई लोग ठीक भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी को दवाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों को कोविड के नियमों का पालन करने और गांव पहुंचे प्रवासी ग्रामीणों से सेल्फ आइसोलेशन में रहने की अपील की।
बीरोंखाल में भी कई लोग बीमार
बैजरो। बीरोंखाल ब्लाक के कई गांवों में भी लोग बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित हैं। ग्रामीणों की दिक्कत को देखते हुए बीडीओ नरेश चंद्र ने इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को पत्र भेजा है। बीडीओ बीरोंखाल नरेश चंद्र ने कहा कि कैलाड, सैंधार, गेंहूलाड, कसाणी, देवकंडाई, बैजरो, तोल्यूं, सुकई, कुंड, मंगरो, सुंगरिया छोटा, चंदोली, सेरा सहित कई गांवों में लोगों को बुखार आ रहा है। उन्होंने मेडिकल टीम गांव में भेजकर बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग कीप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें