फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: किशोरियों को दी स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

Mon, 01 Jun 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार के आंगनबाड़ी केंद्र मोटाढाक में किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित करती बाल विकास परियोजन
विज्ञापन
कोटद्वार। बाल विकास परियोजना विभाग दुगड्डा के अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित पोषण के प्रति जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी दुगड्डा नेहा बेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम ने बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि 76 किशोरी बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन पैकेट वितरित किए गए। इसके अलावा बाल विकास विभाग की ओर से बालिकाओं को नंदा गौरा योजना की पात्रता और लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बालिकाओं ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें