फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: युवा कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

Mon, 01 Jun 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में कोटद्वार जिला युवा कांग्रेस की प्रथम बैठक में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत किया गया। बैठक के बाद युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी की अध्यक्षता में बेठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी आरिफ अहमद और नितिन रावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रत्येक युवा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करे। बैठक के बाद युवा कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और युवाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह, द्वारीखाल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सुयाल, कुलदीप पटवाल, वीरेंद्र सिंह प्रधान, अंकुश, मनीष सिंह, अजय रावत, बबीता रावत, राजीव जखमोला, अनिल रतूड़ी, अमित राज सिंह, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, बलवीर सिंह रावत आदि युवा कांग्रेसी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें