फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रस्साकशी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाली कीर्तन मंडली झंडीचौड़ पूर्वी

Sun, 04 Jan 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लास सांस्कृतिक एवं खेल समिति उमरावपुर की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। उल्लास सांस्कृतिक एवं खेल समिति उमरावपुर (झंडीचौड़) की ओर से तीन दिवसीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन महिला कीर्तन मंडलियों की रस्साकशी, विभिन्न वर्गों की कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियाेगिता हुईं। हरियाली कीर्तन मंडली झंडीचौड़ पूर्वी ने सभी मुकाबले जीतकर रस्साकशी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। कीर्तन मंडलियों के रस्साकशी प्रतियोगिता में शिवशक्ति कीर्तन मंडली घमंडपुर ने शिवशक्ति कीर्तन मंडली झंडीचौड़ को, सिद्धबली कीर्तन मंडली ने शिवशक्ति कीर्तन मंडली झंडीचौड़ को, हरियाली कीर्तन मंडली झंडीचौड़ पश्चिमी ने अंबे कीर्तन मंडली झंडीचौड़ को हराया। नवदुर्गा कीर्तन मंडली ने कंचन कीर्तन मंडली हल्दूखाता को पराजित किया। हरियाली कीर्तन मंडली झंडीचौड़ पूर्वी ने हरिओम कीर्तन मंडली मवाकोट को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में श्री पृथ्वी विद्या मंदिर ने महादेव शिशु मंदिर को 32-08 के अंतर से और दूसरे मैच में नवयुग पब्लिक स्कूल ने जीआईसी झंडीचौड़ को 22-15 के अंतर से हराया। बालिका वर्ग की कबड्डी में महादेव झंडीचौड़ ने झंडीचौड़ वन को 42-08 के अंतर से और केविडी कोटद्वार ने श्री पृथ्वी विद्या मंदिर को 27-08 से पराजित किया। बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में श्री पृथ्वी विद्या मंदिर ने महादेव शिशु मंदिर को 21-08 से, जीआईसी झंडीचौड़ ने सिगड्डी को लगातार दो सेटों में हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका धीरेंद्र कंडारी, हिमांशु भट्ट, महेंद्र सिंह, पूनम एवं शिवानी ने निभाई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद रजनीश बेबनी, रामपाल, विनोद धूलिया, भास्कर नेगी, आनंद घिल्डियाल, रघुवीर नेगी, बलवीर रूमैला मौजूद रहे। संचालन गणेश धूलिया, सुमन बछवाण व विरेंद्र भारद्वाज ने किया।
.
फोटो समाचार
जारी
दीपक सुयाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें