फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विस अध्यक्ष, खेल मंत्री व उनके पति का पुतला फूंका

Sun, 04 Jan 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
साहू द्वारा महिलाओं के विरुद्ध दिए गए बयान पर भड़के महिला कांग्रेस
विज्ञापन

कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के विरुद्ध दिए गए बयान के विरोध में भाबर के दुर्गापुरी में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार, मंत्री आर्या, उनके पति साहू व विधायक ऋतु खंडूड़ी का पुतला फूंका।
रविवार सुबह प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल ने कहा कि खेल मंत्री के पति द्वारा महिलाओं को वस्तु की तरह प्रस्तुत करना घोर निंदनीय है। यह बयान भाजपा की नारी विरोधी सोच को उजागर करता है। मंत्री आर्या को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण ने कहा कि यह केवल एक बयान का मामला नहीं, लेकिन यह पूरी भाजपा सरकार की मानसिकता का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और अपमान अब असहनीय हो चुका है। पुतला फूंकने वालों में पूर्व पार्षद बीना नेगी, प्रदेश महासचिव गीता सिंह, आशा कंडारी, बलवीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रवीन रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें