फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी होम, कान्वेंट, हैरिटेज और एवीएन ने जीते फुटबॉल मैच

विज्ञापन
कोटद्वार के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंतरविद्यालयी बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल काशीरामपुर तल्ला की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका वर्ग की अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को खेले गए मैचों में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, हैप्पी होम स्कूल, एवीएन और हैरिटेज एकेडमी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। शनिवार को गाड़ीघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की और जिला फुटबाल संघ के सचिव सुनील रावत ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मैच डीएवी और हैरिटेज एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें हैरिटेज ने 1-0 से मैच जीता। दूसरे मैच में हैप्पी होम ने बालभारती को 1-0 से हराया। तीसरा मैच में एवीएन स्कूल और सिद्धबली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एवीएन ने 2-0 से एकतरफा मैच जीत लिया। चौथा मैच कॉन्वेंट स्कूल और जीआईसी कुंभीचौड़ के बीच खेला गया, जिसमें कॉन्वेंट ने 2-1 से जीत हासिल कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को सेमीफाइनल का पहला मुकाबला हैरिटेज और कांवेंट जबकि दूसरा मुकाबला हैप्पी होम और एवीएन स्कूल के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विपिन डोभाल, कोच महेंद्र रावत, सिद्धार्थ रावत, रवी बुड़ाकोटी, रिजवान हैदर, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें