कोटद्वार/जयहरीखाल। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ग्लोइंग चिल्ड्रन एकेडमी जयहरीखाल के दो एवं श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल एकेश्वर के आठ छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
ग्लोइंग चिल्ड्रन एकेडमी जयहरीखाल के कक्षा-5 के छात्र विवान रावत एवं कक्षा-4 के छात्र आभास नेगी का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य संदीप रौतेला ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।
वहीं, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल एकेश्वर के आठ छात्र-छात्राओं तेजस्व शाह, लावन्या बौद्ध, सानवी पंवार, दीपिका, अरुण रावत, समृद्धि बडोला, अंश रावत, उदित रावत का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य बलदेव सिंह रावत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को सरकार द्वारा 1,500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।