फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हनुमान की पूंछ में लगाई आग, धू-धूकर जली सोने की लंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। श्री रामलीला कमेटी, सतपुली की ओर से रामलीला मंचन के 9वें दिन हनुमान का अशोक वाटिका में प्रवेश, सीता को भगवान राम की मुद्रिका देना, अक्षय कुमार का वध, मेघनाद द्वारा हनुमान को बंदी बनाना और लंका दहन लीला का मंचन किया गया।

रामलीला की शुरुआत रावण के अशोक वाटिका में पहुंचकर सीता से लंका की पटरानी बनने के आग्रह के दृश्य के साथ हुई। सीता रावण को लताड़ते हुए खरी खोटी सुनाती है। इधर सीता की खोज में निकले हनुमान अशोक वाटिका में पहुंचते हैं। जहां रावण की कैद में रह रही सीता से उनकी भेंट होती है। वह सीता को भगवान राम की मुद्रिका देते हैं। इसके बाद भूख मिटाने के लिए अशोक वाटिका को तहस-नहस कर देते हैं। सीता की देखरेख में तैनात राक्षस इसकी सूचना रावण को देते हैं।
विज्ञापन

रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को हनुमान को पकड़ने भेजता है। इस दौरान हनुमान के साथ युद्ध में अक्षय कुमार मारा जाता है। फिर रावण के आदेश पर मेघनाथ हनुमान को बंदी बनाने जाता है। मेघनाथ ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान को बंदी बनाकर रावण के सम्मुख पेश करता है। यहां पर रावण हनुमान को दंड देने के लिए उनकी पूंछ में आग लगवा देता है।
विज्ञापन

पूंछ पर आग लगने के बाद हनुमान उछल कूद कर सारी लंका में आग लगा देते हैं, जिससे सोने की सारी लंका धू-धूकर जलने लगती है। हनुमान की भूमिका पवन शर्मा, रावण की अमरदीप पाल, मेघनाथ की बाॅबी शर्मा, सीता की भूमिका गौरांग लिंगवाल निभा रहे हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जयदीप नेगी, प्रबंधक मनीष रौतेला, निर्देशक सुनील डंडरियाल, सत्यनारायण वेदी और लोकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें