फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आधे घंटे की बारिश से सड़कें हुईं पानी से लबालब

Sun, 03 May 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के बाद जमकर बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

कोटद्वार। शहर और आसपास पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी के बाद आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत तो मिली लेकिन नालियां चोक होने से सड़कें जलमग्न हो गई जिससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10:30 बजे आंधी चली। घर की छतों और खुले में रखा सामान आंधी से उड़ गया। कई जगहों पर पेड़ उखड़ने और टूटने से आवागमन में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। ऑटो चालक दीपक ने बताया कि शहर में पानी के ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक नहीं है। बारिश के बाद सड़क की गहरी जगहों में पानी भरने से गड्ढों का पता नहीं चलता और दुर्घटनाएं होती है। देवी रोड पर देवी मंदिर के पहले मोड़ पर व एक वेडिंग प्वाइंट के समीप बारिश होने पर सड़क पानी से भर गई। कैलाश का कहना था कि टैंपो व ई-रिक्शा के लिए पैदल खड़े होने की भी जगह नहीं मिलने से क्षेत्रवासी परेशान रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा कोटद्वार के भाबर, दुगड्डा, लैंसडौन, सतपुली आदि क्षेत्रों में भी वर्षा होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
.
फोटो समाचार
जारी
चरनजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें