फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से हल्दूखाल पेयजल योजना ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीडांडा ब्लाक के हल्दूखाल में दो सप्ताह से पेयजल योजना ठप होने से क्षेत्र के 7 गांवों के 350 परिवारों और हल्दूखाल बाजार के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण और व्यापारी घोड़े खच्चरों और वाहनों से ढाई किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर ला रहे हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

नैनीडांडा ब्लाक के अंतर्गत हल्दूखाल, उम्टा, भैड़गांव, सिमली तल्ली, सिमली मल्ली, घोड़कंद, मियां गांव आदि गांवों के लिए स्वीकृत हल्दूखाल पंपिंग पेयजल योजना की लाइन मलबे से क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रकाश रावत, विजयपाल, गजेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, मनमोहन सिंह, जगतराम ध्यानी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से 2.5 किमी दूर गजकोला, व्यासी और जोगियाना स्थित प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। नैनीडांडा ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कहा कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने कहा कि जेई को मौके पर भेजा गया है, जल्द पेयजल योजना ठीक कराकर गांवों में पेयजल की आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें