फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 16 नवंबर को मनाया जाएगा गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव

Thu, 13 Nov 2025 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में 16 नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह ने बताया कि रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारे में 16 नवंबर को मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रताप सिंह की देखरेख में सुबह नौ बजे से श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे। माता साहिब कौर कीर्तन जत्था नजीबाबाद की बीबी सुखलीन और बीबी गुरलीन कौर 10:15 से 10:45 बजे तक शबद-कीर्तन का गायन करेंगी। 10:45 से 11:30 बजे तक ज्ञानी गुरजंट सिंह का कीर्तनी जत्था और 11:30 बजे से 1:00 बजे तक नैनीताल के परमजीत सिंह बोस का कीर्तनी जत्था गुरुबाणी गायन कर संगत को निहाल करेगा। इसके बाद अनंद साहिब के पाठ, अरदास और हुकुमनामे से विशेष दीवान के समापन पर लंगर में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें