फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव 16 को

Thu, 06 Nov 2025 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में 16 नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह ने बताया कि रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा प्रांगण में 16 नवंबर को सुबह नौ बजे से संगत की ओर से श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे। 10 से 11 बजे तक स्त्री सत्संग मंडल की श्रद्धालु महिलाएं शबद गायन करेंगी। 11 बजे से नजीबाबाद के अतिथि जत्थे में सुखलीन कौर एवं गुरलीन कौर गुरुबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। 11:30 बजे से नैनीताल के अतिथि जत्थे में परमजीत सिंह बोस एवं साथी निरोल शबद कीर्तन का गायन करेंगे। एक बजे अनंद साहिब के पाठ, अरदास और हुकुमनामे के साथ विशेष दीवान का समापन होगा। सरदार महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में लंगर में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें