कण्वघाटी/किशनपुर। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में राज्य स्थापना दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। उत्तराखंड से पलायन और खाली होते पहाड़ कितना सही कितना गलत शीर्षक से वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके साथ ही उत्तराखंड संस्कृति, भाषा और पर्यावरण विषय पर कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। कविता प्रतियोगिता में सारिका नेगी ने प्रथम, कुमकुम भारद्वाज ने द्वितीय, शिखा देवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, वाद-विवाद में दीपिका एवं सोनम ने संयुक्त रूप से प्रथम,। कुमकुम व शिखा द्वितीय एवं तनुजा तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. विनय देवलाल, डॉ. उषा सिंह एवं गीता शामिल रहीं। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य प्रो.अशोक मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की आयोजक डॉ. अंजु थपलियाल एवं दीप्ति मैठाणी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।