श्रीनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में क्वांटम युग का आरंभ संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विकासखंड खिर्सू के 17 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के राबाइंका श्रीनगर की गुंजन प्रथम, राउमावि श्रीकोट की वर्षा द्वितीय एवं राबाइंका श्रीनगर की सपना तृतीय रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में बाल वैज्ञानिकों ने क्वांटम कंप्यूटिंग का उज्ज्वल भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि क्वांटम तकनीकी को गलत हाथों में जाने से बचना होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार ने बाल वैज्ञानिकों को संबोधित कर विज्ञान एवं तकनीकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता की निर्णायक मोनिका गिरी, चंद्रकांता, जयप्रकाश, मनोज नौडियाल, पूनम रतूड़ी, प्रतिमा थपलियाल रहे। संचालन डाॅ. सरिता उनियाल ने किया। इस मौके पर मार्गदर्शक शिक्षक जयदयाल सिंह चौहान, इन्द्रमोहन नैथानी, प्रेम बल्लभ पंत, संजय नौडियाल, अनुज नौडियाल, सुरेश चंद्र कंडवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उदयराम भट्ट और बीआरसी समन्वयक मुकेश काला आदि मौजूद रहे।