फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गांव कोटा तल्ला में दिखा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुठेर्ता के तोक गांव कोटा तल्ला में रविवार शाम को गुलदार दिखाई दिया। गुलदार दिखने के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वनकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त करने के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं।रक्षाबंधन के दिन सोमवार को पांच साल के मासूम आदित्य को गुलदार ने घर के आंगन में मार डाला था। तब से क्षेत्र के कोटा मल्ला, कोटा तल्ला, गुठेर्ता, बामसू, सींधी, हिटोली, पडेरगांव, कंडिया, देवियोंखाल, मैंदणी, पीपलसारी, सिमलधर, बूंगा तल्ला, बूंगा मल्ला समेत कार्बेट पार्क से सटे तैड़िया, कांडा, जवाड़ियूं रौल, दियोड़, कर्तिया, नौदानू, ढिकोलिया, बंजादेवी, कालिंको, रथुवाढाब, झर्त, कुमाल्डी, बड़खेत आदि गांवों में दहशत बनी हुई है। बयेला के प्रधान प्रमोद रावत, गुठेर्ता की प्रधान मीनाक्षी देवी और समाजसेवी मनोज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को गुठेर्ता गांव में गाय को निवाला बनाने के बाद गुलदार की मूवमेंट रविवार को कोटा तल्ला और गुठेर्ता गांव के बीच के रौले में घटनास्थल के नजदीक नजर मिली है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन




उधर, पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि गुलदार की मूवमेंट रविवार को कोटा तल्ला में दिखने की सूचना मिली है। स्टाफ को मौके पर भेजा गया है। विभागीय टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें