फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार से बचने के लिए छत से कूदीं, चोटिल

Sun, 05 Jun 2016 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग।
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में स्थित धर्मपुर बस्ती में शनिवार रात घर की छत पर चढ़े गुलदार से बचने के लिए दो किशोरियों ने 15 फीट नीचे छलांग लगा दी। इससे उनको काफी चोटें आई हैं। दोनों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड संख्या-एक (धर्मपुर बस्ती) निवासी अनूप का परिवार घर की छत में सोया था। छत में उसकी 14 वर्षीय पुत्री प्रिया अपनी मौसी की बेटी 18 वर्षीय निकिता के साथ सोई हुई थी। रात में कुत्तों के भौंकने से वे जाग गई। इसी दौरान एक गुलदार घर के पास स्थित मंदिर के सामने कुत्तों पर झपटने के चक्कर में छत पर चढ़ गया। गुलदार ने करीब आते देख दोनों किशोरियां छत से नीचे कूद गई। अनूप ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिया के दोनों पांव फ्रैक्चर हो गए हैं, जबकि निकिता को अंदरूनी चोटें आई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें