फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने महिला पर किया हमला

Sun, 05 Feb 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक की ग्राम पंचायत आवई के उपगांव चोपड़ा में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह चोपड़ा निवासी कंठेश्वर डबराल की पत्नी शोभा देवी (40) सुबह करीब पांच बजे भैंस को घास देने के लिए गोशाला गई थी।  वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। इस पर अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे गुलदार वहां से भाग गया। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में भय है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आवई मुकेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को अवगत कर दिया गया है। इससे पहले गुलदार ने 26 जनवरी को यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम डेवराना में तीन वर्षीय अभिषेक पुत्र अमरीश को अपना शिकार बनाया था। वन विभाग ने गांव में दो पिंजरे लगा रखे हैं तथा वन विभाग की एक टीम लगातार गांव में सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें