फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय में ग्रोथ सेंटर बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह, काश्तकारों और लघु उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए अन्य शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एनआरएलएम की ओर से ब्लॉक मुख्यालय दुगड्डा के पुराने भवन को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित कर दिया गया है। ग्रोथ सेंटर में जल्द ही स्वयं सहायता समूह, काश्तकार और लघु उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक में बड़ी मात्रा में साग सब्जियों और दलहन का उत्पादन होता है। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों की ओर से उत्पाद तैयार किए जाते हैं। विपणन केंद्र के अभाव में काश्तकारों, स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों को उत्पादों के विपणन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें उत्पादों का भी उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। शासन ने अक्तूबर, 2019 में ब्लॉक मुख्यालय के पुराने भवन में ग्रोथ सेंटर विकसित करने को मंजूरी दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रोथ सेंटर के निर्माण के लिए ब्लॉक मुख्यालय के पुराने भवन को चिह्नित किया गया। ब्लॉक की ओर से 10 लाख की लागत से भवन को नया रूप देकर ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित कर दिया है। साथ ही ग्रोथ सेंटर में मसाला चक्की, जूस और अचार बनाने की मशीनें भी स्थापित कर दी हैं। बीडीओ, दुगड्डा जयेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जल्द ही ग्रोथ सेंटर में काश्तकार, स्वयं सहायता समूह और लघु उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें