फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पोते का इलाज कराने आए दादा रैंप से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अस्पताल हर मर्ज की दवा है, लेकिन अव्यवस्थाएं कभी-कभी जन स्वास्थ्य पर भारी पड़ जाती हैं। ऐसा बेस अस्पताल में हुआ। यहां बीमार पोते का इलाज कराने के लिए पहुंचे दादा रेलिंग के अभाव में रैंप से गिरकर घायल हो और पोता बाल-बाल बच गया। पैर की हड्डी टूटने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

लालपानी निवासी मदन सिंह (65) अपने पोते यश (4) को गोद में उठाकर सुबह करीब 9:30 बजे अस्पताल पहुंचे। उन्हें पता चला कि वाल्मीकि जयंती के कारण बेस अस्पताल बंद है। वे ओपीडी गेट से इमरजेंसी वार्ड की ओर जाने के लिए रैंप से उतर रहे थे। रेलिंग नहीं होने पर वे लड़खड़ाकर पोते समेत रैंप से गिर गए, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। आसपास मौजूद लोग उन्हें उठाकर इमरजेंसी वार्ड में ले गए। अवकाश के कारण एक्स-रे यूनिट बंद थी, लेकिन इमरजेंसी सेवा के अंतर्गत एक्स-रे किया तो फ्रैक्चर का पता चला।
चिकित्सक द्वारा उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। लोगों का कहना है कि अस्पताल के बाहरी हिस्से में बने रैंप पर रेलिंग के अभाव में अक्सर मरीज व तीमारदार गिरते रहते हैं। रेलिंग लगवाने की अस्पताल के अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन किसी का इस पर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें