फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राज्यपाल आज लैंसडौन में गौरव सेनानी झील का करेंगे लोकार्पण

Thu, 07 May 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) शुक्रवार को लैंसडौन का दौरा करेंगे। वे यहां युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और गौरव सेनानी झील का भी लोकार्पण करेंगे। पुलिस प्रशासन के अनुसार राज्यपाल आठ मई को सुबह करीब 10: 15 बजे सेना के परेड मैदान पहुंचेंगे। वे युद्ध स्मारक में वीर सैनिक की प्रतिमा पर शहीदों का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, वे सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राज्यपाल भुल्ली सशक्तीकरण केंद्र, भुल्ला ताल सहित अन्य सैन्य स्थलों का भी भ्रमण करेंगे व गौरव सेनानी झील का लोकार्पण भी करेंगे। गौरव सेनानी झील गढ़वाल राइफल्स के प्रयासों से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के निकट बनाई गई है। यह झील वीर गढ़वाली सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। इसका उद्देश्य बरसात के पानी का संरक्षण करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें