फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग के लिए साप्ताहित होगा धरना प्रदर्शन

Thu, 07 May 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग को एलिवेटेड बनाने के लिए चल रहा धरना प्रदर्शन अब साप्ताहिक कर दिया गया है। मार्ग निर्माण संघर्ष समिति और प्रदर्शनकारियों की चिल्लरखाल में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मौसम में आए अचानक बदलाव तेज तूफान, बारिश से हर दिन धरना प्रदर्शन में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं जिससे इसे सप्ताह में हर रविवार को करने का निर्णय लिया गया है। मदन सिंह नेगी ने कहा कि मौसम को देखते हुए आंदोलन की रूपरेखा में बदलाव किया गया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर रविवार को धरना स्थल पर सभा की जाएगी और बाकी दिन जन संपर्क करेंगे। संघर्ष समिति के संयोजक रविंद्र सौंद ने कहा कि एलिवेटेड के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन जारी रखा जाएगा। क्षत्रिय उत्थान संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि लालढांग मार्ग राज्य की सीमा के भीतर से हरिद्वार आवाजाही का एकमात्र मार्ग है। जनता को संगठित होकर इसके लिए आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें