कोटद्वार में ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की गोष्ठी में बोलते प्रवेश चंद्र नवानी।
- फोटो : KOTDWAR
ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से समाजसेवी स्व. दीनदयाल नवानी की 100वीं जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की दिशा और दशा पर मंथन किया गया। साथ ही सरकार से पलायन रोकने के लिए लघु उद्योगों को स्थापित करने की मांग की।
बुधवार को बालासौड़ के एक बारातघर में आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल सभा के अध्यक्ष सीपी शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व डीआईजी जयेंद्र सिंह नेगी, समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, प्रकाश चंद्र कोठारी, चंद्रप्रकाश नैथानी और मंच के अध्यक्ष प्रवेश नवानी ने किया। इस अवसर पर अयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पहाड़ से हो रहे पलायान को रोकने के लिए गांव के विकास और रोजगार पैदा करने पर जोर दिया। कहा कि पहाड़ों में सरकार द्वारा लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा स्वरोगार के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपनी माटी से जुड़ने और पहाड़ को आबाद रखने के लिए गांव में अपने पूर्वजों के मकानों की मरम्मत कर साल में एक बार गांव जरूर जाने की अपील की। साथ ही सरकार से प्रदेेश के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास को प्राथमिकता देने की मांग की। इस अवसर पर प्रसार भारती के पूर्व निदेशक चक्रधर कंडवाल, जेपी धस्माना, एसपी बाड़ोला, डा. शक्तिशैल कपर्वाण, कर्नल बीबी ध्यानी (सेनि.), डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, कर्नल आरपी बड़थ्वाल (सेनि), केएस चौहान, बलवीर सिंह रावत, डा. विनोद सामंत, जेपी ध्यानी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य शिव प्रकाश कुकरेती ने किया।