फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी टूर पर जा रहे भरसार विवि के छात्र की मौत

Fri, 02 Dec 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वद्यिालय भरसार के एक छात्र की मौत हो गई। सफर के दौरान छात्र को लगातार उल्टियां हो रही थी। परिजनों को इसकी सूचना दे गई है। हालांकि अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार के उद्यानिकी विभाग के 37 छात्रों का दल शुक्रवार सुबह ऑल इंडिया शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुआ। इस दौरान सफर में उद्यानिकी चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत छात्र सूरज की रास्ते में तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। विश्वविद्यालय के डीन प्रो. बीपी नौटियाल ने बताया कि सबदरखाल के पास छात्र सूरज (22) पुत्र बुद्धन सिंह निवासी झा कालोनी, पंतनगर ( जिला ऊधमसिंह नगर) को उल्टियां शुरू हो गई। उल्टी करने के बाद सूरज बस की सीट पर ही पसर गया। काफी देर तक जब सूरज ने कोई हरकत नहीं की तो बगल में बैठे छात्र ने उसे हिलाने की कोशिश की, लेकिन वह अचेत पड़ा रहा। छात्र और शिक्षक उसे देवप्रयाग सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने सूरज को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया, जहां आकस्मिक विभाग के चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। प्रो. नौटियाल ने बताया कि छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विवि के कुलपति प्रो. मैथ्यू और अन्य शिक्षक बेस अस्पताल पहुंचे। छात्र की मौत से पूरे विश्वविद्यालय में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के बाद ही छात्र की मौत के कारण की पुष्टि हो पाएगी। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-------------------
उत्साही और हंसमुख छात्र था सूरज
श्रीनगर। डीन प्रो. बीपी नौटियाल ने बताया कि सूरज काफी उत्साही और हंसमुख स्वभाव का छात्र था। शैक्षणिक भ्रमण के लिए वह एक माह से तैयारियों में जुटा हुआ था। शुक्रवार को सुबह सूरज ने ही सभी छात्रों को जगाया था। सूरज की आकस्मिक मौत से सभी छात्र व शिक्षक गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें