फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कण्वाश्रम का जीएमवीएन गेस्टहाउस बनेगा कोरेंटाइन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोटद्वार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोटद्वार-भाबर क्षेत्र में निरीक्षण के बाद नगर निगम क्षेत्र में तीन आइसोलेशन वार्ड और कण्वाश्रम के जीएमवीएन को कोरेंटाइन सेंटर बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसडीएम योगेश मेहरा के नेतृत्व में सीओ अनिल जोशी और स्वास्थ्य विभाग से बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. वीएस काला ने कोटद्वार और भाबर क्षेत्र के अस्पताल और कण्वाश्रम क्षेत्र में आइसोलेशन वार्ड और एक कोरेंटाइन सेंटर बनाने की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने बेस अस्पताल के अलावा आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए सिमलचौड़ स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कलालघाटी स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि कण्वाश्रम स्थित जीएमवीएन गेस्ट हाउस को कोरेंटाइन सेंटर बना दिया गया है। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर पेनिक नहीं होने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। संवाद
शहर में सेनिटाइज का काम शुरू, जागरूकता के लगे पोस्टर बैनर
कोटद्वार। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बेस अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। नगर निगम ने बेस अस्पताल, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि मुख्य स्थानों को सेनिटाइज करना शुरू कर दिया है। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता के बैनर पोस्टर लगा दिए हैं। एसडीएम के निर्देश पर नगर निगम ने फागिंग मशीन, पांच स्प्रे मशीन, सड़कों पर छिड़काव के लिए कीटनाशक स्प्रे मशीन मंगा दी है। नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों के लिए मास्क और हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की है। एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। कोटद्वार पहुंचने वाली रेल और बसों को सेनिटाइज करने के साथ ही जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

लैंसडौन में पहुंचने वाले यात्रियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
लैंसडौन। कोरोना को देखते हुए लैंसडौन एसडीएम ने विभिन्न विभागों की बैठक ली और कोरोना से लोगों के बचाव के लिए संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। तहसील में आयोजित बैठक में एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि कोरोना से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। इससे बचाव के लिए सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोरोना संभावित लोगों के लिए छावनी चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। एसडीएम ने होटल व्यवसायियों को खांसी, जुकाम, बुखार से ग्रसित पर्यटकों को रूम देने से पहले उनकी जांच कराने के सख्त निर्देश दिए। छावनी चिकित्सालय के कार्यालय अधीक्षक अनिल बौंठियाल ने बताया कि नगर आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच आवश्यक हैं। बैठक में तहसीलदार सोहन सिंह असवाल, नायब तहसीलदार हरीश जोशी, प्रमोद रावत, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, हेमा शर्मा, सुनील बख्शी, संजय नेगी, विकास, वाईएस बिष्ट, कल्याण सिंह, जितेंद्र सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
मस्जिद, चर्च समेत सार्वजनिक स्थानों पर हों संक्रमण से बचाव
कोटद्वार। अभ्युदय वात्सल्यम समिति ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मस्जिद, चर्च समेत भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों में भी संक्रमण से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। मांग को लेकर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय थपलियाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि गोखले मार्ग, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, चर्च और मस्जिदों में भी भीड़ एकत्रित होती है। ऐसे में नगर निगम में पंजीकृत फल, सब्जी विक्रेताओं का चेकअप करने के बाद ही फल सब्जी बिक्री की अनुमति देने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में रवि अग्रवाल, सुनील कुमार सैनी, रवि कुमार, साजन बाल्मिकी, प्रवेंद्र राणा, अभिषेक जैन, विवेक गर्ग, अमित कर्णवाल, महिंदर सिंह, जसपाल सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें