फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटाढांक में लोगों ने रोके खनन के डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ रहे खनन के ओवर लोडेड डंपरों से परेशान मोटाढांक के लोगों ने पार्षद सौरव नौडियाल के नेतृत्व में खनन के डंपर रोक दिए। इस दौरान खनन कारोबारियों ने पार्षद समेत विरोध कर रहे लोगों के साथ हाथापाई भी की। इस दौरान पार्षद चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची कलालघाटी चौकी पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। मोटाढांक और शिवराजपुर के ग्रामीणों ने मालन नदी में अवैध खनन और ओवर लोडेड डंपरों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पार्षद सौरव नौडियाल के नेतृत्व में वार्ड नंबर-31 पदमपुर मोटाढांक के लोग मोटाढांक चौराहा में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने वहां से गुजर रहे खनन के ओवर लोडेड डंपरों को रोक लिया। इसकी भनक लगते ही कुछ खनन कारोबारी मौके पर पहुंच गए। लोगों और खनन कारोबारियों के बीच तीखी बहस शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गई। खनन कारोबारियों ने लोगों और पार्षद के साथ मारपीट करने की कोशिश की जिसमें पार्षद चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ अनिल जोशी और कलालघाटी चौकी प्रभारी एसआई संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। सीओ ने ओवर लोडेड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मामले में पार्षद सौरव नौडियाल ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि खनन कारोबारी कई माह से मालन नदी में अवैध खनन कर मोटाढांक क्षेत्र में खनन के अवैध स्टॉक कर रहे हैं। क्षेत्र में दिन रात ओवर लोडेड डंपरों की आवाजाही से सड़कें, सिंचाई गूल, नहरें और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ज्ञापन में ओवर लोडेड डंपरों की आवाजाही और मालन नदी में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की।
मालन नदी में अवैध खनन पर लगाएं रोक
कोटद्वार। वार्ड नंबर-32 शिवराजपुर के पार्षद मनोज पांथरी के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम योगेश मेहरा और लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ अखिलेश तिवाड़ी को ज्ञापन सौंपकर मालन नदी में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। कहा गया कि कई माह से मालन नदी में अवैध खनन होने से देवरामपुर और शिवराजपुर के लोग परेशान हैं। विभाग को कई बार बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन देने वालों में योगेंद्र सिंह, जगत सिंह, भारत सिंह डबल सिंह, राकेश बिड़ला, शोभा देवी, हयात सिंह, प्रदीप बिष्ट, मुन्नी देवी, बसंती देवी, दीप सिंह, शक्ति सिंह, जयप्रकाश शर्मा, कलावती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें