फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमओयू व रोडवेज को नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज और जीएमओयू घाटे से नहीं उबर पा रही हैं। स्थिति यह है कि पर्वतीय रूटों के साथ ही देहरादून और हरिद्वार के लिए पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। मंगलवार को विभिन्न रूटों पर जीएमओयू की 15 और रोडवेज की 13 बसें संचालित हुईं।
विज्ञापन

जीएमओयू के स्टेशन अधीक्षक महेश बुडाकोटी ने बताया कि मंगलवार को कर्णप्रयाग-गोपेश्वर, पौड़ी, रिखणीखाल समेत हरिद्वार रूट पर 15 बसें संचालित हुई। मंगलवार को सिद्धखाल-रिखणीखाल और डेरियाखाल-रिखणीखाल मार्ग पर बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। उधर, उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि देहरादून के लिए 4, हरिद्वार के लिए 2, पौड़ी, धुमाकोट, किल्बौखाल, त्रिपालीसैंण और झंडीचौड़ के लिए एक-एक बस सेवा का संचालन हुआ। बताया कि अब भी पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। यात्रियों के अभाव में मंगलवार को भी पोखड़ा और जमेली रूट पर बस सेवाओं का संचालन नहीं हो सका। सोमवार को कोटद्वार डिपो को 96,972 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें