फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयहरीखाल के पाली गांव में संदिग्ध हालत में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लाक के कौड़िया पट्टी स्थित पाली गांव में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। राजस्व निरीक्षक कोड़िया राजेंद्र लाल ने बताया कि निधि जोशी (19) पुत्री नरेश जोशी निवासी लक्ष्मी पार्क नांगलदेई दिल्ली से दो दिन पहले पाली तल्ली गांव में अपने मामा की बरसी में शामिल होने आई थी। बुधवार को दिन में दो बजे खाना खाते समय अचानक उसे खून की उल्टी होने लगी। परिजन उसे जयहरीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही युवती की मौत का कारण पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें