विकासखंड दुगड्डा के जनता जूनियर हाईस्कूल लालढांग में हुए कई कार्यक्रम
कोटद्वार/कण्वघाटी। विकासखंड दुगड्डा के जनता जूनियर हाईस्कूल लालढांग में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में साहित्यकारों और कवियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के लोककला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल गणी, विशिष्ट अतिथि बीईओ अमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाध्यापक डाॅ. यतेंद्र गौड़ ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट, कमलेश द्विवेदी, सुरेन्द्र प्रसाद कंडवाल, महावीर सिंह बिष्ट, विजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रकाश डोबरियाल ने किया।
समारोह में साहित्यकार व रंगकर्मी मदनमोहन डुकलान, हरीश जुयाल कुटज, डा.ओमबधानी, डा. जगदंबा कोटनाला, गिरीश सुंद्रियाल, धर्मेंद्र नेगी, डा. यतेन्द्र गौड़ ने गढ़वाल कविता पाठ प्रस्तुत किए। गढ़वाली में हुए कविता पाठ को दर्शकों की सराहना मिली।