फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जीआईसी किनसुर और जीआईसी ठांगर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के जीआईसी किनसुर के खेल मैदान में अंतर्गत न्याय पंचायत किनसुर के खेल महाकुंभ के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी किनसुर और जीआईसी ढांगर अपने वर्गों पर प्रथम स्थान पर रहे।

खेल महाकुंभ के अंतिम दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान किनसुर दीपचंद्र शाह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किनसुर के फार्मासिस्ट राहुल लखेड़ा, कार्यक्रम संयोजक व विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, एसएमसी सदस्य संध्या देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मानव रावत, अनुज रावत, सावन, बालिका वर्ग में कनिका, अनीषा, निधि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सावन, साहिल, प्रिंस, बालिका वर्ग में अनीषा, निधि, करीना क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी कैंडुल ठांगर विजेता और जीआईसी किनसुर उपविजेता रहा। गोला फेंक बालक वर्ग में सावन, अनिकेत, शौर्य ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में जीआईसी किनसुर विजेता एवं जीआईसी कैंडुल ठांगर उपविजेता रहा। ऊंची कूद बालक वर्ग में मानव, हिमांशु, अक्षित, बालिका वर्ग में वंशिका, पायल, प्रिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में मानव, अक्षित, साहिल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सागर, मयंक, साहिल, बालिका वर्ग में संजना, संगीता, अपेक्षा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रियांशु, सुमित, सूजल, बालिका वर्ग में संगीता, दिया, कुमकुम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में जीआईसी किनसुर विजेता एवं जीआईसी कैंडुल ठांगर उपविजेता रहा।
गोला फेंक बालक वर्ग में अंबर, सूजल, आयुष ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालक वर्ग के चक्का फेंक प्रतियोगिता में अंबर, आयुष, सूजल, बालिका वर्ग में रश्मि, मानवी, मानसी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में दिव्यांशु, मयंक, सागर, बालिका वर्ग में संजना, कुमकुम, शालू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में रूपेश कुकरेती, महेंद्र सिंह राणा, मनोज नेगी, मलखान सिंह, जसवीर राणा, अभिषेक यादव आदि शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें