फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रिखणीखाल के पडेर गांव में गुलदार ने बकरी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुठेर्ता व आसपास के गांवों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार शाम को जहां गुलदार की मूवमेंट कोटा तल्ला में देखी गई। वहीं, शुक्रवार शाम को गुलदार ने पास के ही गांव पडेर गांव में एक पशुपालक की बकरी को मार डाला। ग्रामीणों ने उन्हें गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।



ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को कोटा तल्ला में पटाखे जला रहे बच्चों को गुलदार दिखाई दिया। इससे पहले कि वह बच्चों पर हमला करता बच्चों ने शोर मचा दिया, जिस पर गुलदार वहां से भाग गया। वहीं शुक्रवार शाम को गुलदार ने पडेर गांव में घर के पास बकरियां चुगा रहे धीरेंद्र सिंह की एक बकरी को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। इससे पूर्व गत 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ ननिहाल आए पांच साल के मासूम आदित्य को गुलदार ने मार डाला था। घटना के बाद वन विभाग ने 26 अगस्त को एक गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया था। वहीं तीन सितंबर को दूसरे गुलदार को टैंकुलाइज कर लिया गया। ग्रामीण वन विभाग से ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें