फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान ड्रामा में जीआईसी कंवाएटहाली उत्तरकाशी की टीम ने बाजी मारी

विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति क? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
राज्य स्तरीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव -2019 के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विज्ञान महोत्सव में व्यक्तिगत श्रेणी में डिंपल, टीम प्रोजेक्ट में लोकेश, ऋषित ने अव्वल रहे। विज्ञान ड्रामा में उत्तरकाशी की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन आर्यकन्या इंटर कालेज और जीजीआईसी कलालघाटी की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। निर्णायकों के द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में सतत कृषि पद्धतियां उप विषय में जीआईसी नौगांव खाल पौड़ी के आयुष पांथरी प्रथम रहे। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य उप विषय में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डांगी रुद्रप्रयाग की आंचल, संसाधन प्रबंधन उप विषय में जीआईसी अमस्यारी बागेश्वर के प्रमोद परिहार, औद्योगिक विकास उप विषय में जीआईसी बानना नैनीताल के हिमांशु पलड़िया, भावी परिवहन और संचार उप विषय में जीआईसी सेंधीखाल के शिवा भारद्वाज, शैक्षिक खेल तथा गणितीय प्रतिरूपण उप विषय में जीआईसी सेंधीखाल के आदित्य ने प्रथम प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में सत्त कृषि पद्धतियां उप विषय में जीजीआईसी द्वाराहाट की मनीषा आर्या, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य उप विषय में जीआईसी सेंधीखाल की अनामिका, संसाधन प्रबंधन उप विषय में जीआईसी सेंधीखाल की निकिता,औद्योगिक विकास उप विषय में जीआईसी सरमोली चमोली की प्रिया बुटोला, भावी परिवहन और संचार उप विषय में जीआईसी कवांएटहाली उत्तरकाशी की आरती पंवार,शैक्षिक खेल तथा गणितीय प्रतिरूपण में जीआईसी कोटाबाग नैृनीताल के धीरज शर्मा ने प्रथम रहे।
विज्ञापन

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी विषय पर व्यक्तिगत प्रोजक्ट में जीआईसी बैसोगीनाली कालसी देहरादून की डिंपल तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम प्रोजेक्ट में होलीविजडम स्कूल मानेश्वर चंपावत के लोकेश, ऋषित जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान ड्रामा में जीआईसी कंवाएटहाली उत्तरकाशी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि महोत्सव में प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत और अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड की निदेशक सीमा जौनसारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें