कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बीआरसी कीर्तिखाल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए) कार्यक्रम के तहत माध्यमिक विद्यालयों की विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट जीआईसी चैलूसैंण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों की 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ द्वारीखाल डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट जीआईसी चैलूसैंण ने प्रथम, अटल उत्कृष्ट जीआईसी देवीखेत ने द्वितीय और जीआईसी कैंडुल ठांगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजीव रावत, राकेश नेगी, महेंद्र सिंह राणा एवं रश्मि रावत ने क्विज का संयुक्त रूप से संचालन किया। समापन समारोह में बीईओ डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने विजयी प्रतिभागियों, शिक्षकों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर बीआरसी समन्वयक मानवी, बीआरपी समन्वयक एवं आयोजक समिति के राजीव रावत आदि मौजूद रहे। संवाद