कोटद्वार। इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली कोटद्वार की धावक सृष्टि सैनी को वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
मानपुर में आनंद विहार कॉलोनी स्थित कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कियागया। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं अन्य पदाधिकारियों ने सृष्टि सैनी को स्मृति चिह्न, शॉल और 5100 रुपये की पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि सृष्टि कोटद्वार की शान है।
संगठन के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री आरपी पंत ने बताया कि आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे परिवार ने बेटी सृष्टि की अंतर्मन में छिपी प्रतिभा को पहचाना और अपनी तंगी को उसकी राह में बाधा नहीं बनने दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले संगठन के स्थापना दिवस पर नौ दिसंबर को सृष्टि को 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई थी। संवाद
इस मौके पर जनवरी में जन्मे संगठन के सदस्यों का जन्मदिन भी मनाया गया। राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता एवं रिपुदमन बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में जयवीर सिंह रावत, महेंद्र अग्रवाल, जयभारत असवाल, सुनील नवानी, केशर सिंह चौहान, शंकरदत्त गौड़ आदि संगठन सदस्य उपस्थित रहे।